फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टोकन देने के बावजूद वरीयता तोड़ने पर भड़के किसान

Tue, 05 Nov 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावा मंडी में डीएपी खाद लेने के लिए लगी भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। नई अनाज मंडी में खाद वितरण केंद्र पर सोमवार को किसान टोकन की वरीयता तोड़ने पर भड़क उठे। जिन लोगों को पहले टोकन दिए गए थे, उसके बाद टोकन लेने वाले भी लाइन तोड़कर टोकन से खाद लेने लगे तो हंगामा हो गया। इस दौरान कई किसान भिड़ गए। महिलाओं को भी सुबह से ही लाइनों में लगना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले में संज्ञान लिया और किसानों को खाद दिलाई।
विज्ञापन

किसान आजकल रबी सीजन में सरसों की बिजाई करने में जुटे हैं। करीब दस दिन बाद गेहूं की बिजाई भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसान सरसों संग गेहूं की बिजाई के लिए खाद के लिए लाइन में लगे हैं।
नई अनाज मंडी के अधिकृत खाद वितरण केंद्र पर सुबह चार बजे से ही किसान डटे थे कि इस दौरान कुछ लोग अपना नंबर आने से पहले ही खाद लेने के लिए सिफारिश करने लगे।
विज्ञापन

इसी पर अन्य किसानों ने भी एतराज उठाया तो विवाद बढ़ गया। कुछ किसान तो खाद केंद्र के बाहर ही उलझ बैठे। वहां हंगामा होता देख खाद का वितरण भी कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। जिले में डीएपी की उपलब्धता से डेढ़ गुना ज्यादा मांग है। इसकी वजह से किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
120 किसानों को मिली खाद, 210 को आज के लिए दिए टोकन : अखिल भारतीय किसान सभा के उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश दोपहर बाद खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे तो 120 किसानों को टोकन से खाद मिली। मंगलवार के लिए भी 210 किसानों को अग्रिम टोकन दिलाए गए जो सुबह नौ बजे खाद वितरण केंद्र पर पहुंचकर खाद ले सकेंगे। हालांकि खाद के लिए रोजाना दो सौ से अधिक किसानों को टोकन दिए जा रहे हैं।

मंडी में किसानों को मिले हरसंभव सहायता
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि मंडी में अपनी फसल बेचने आए किसानों को अधिकारी किसी प्रकार की कोई समस्या न आने दें। किसानों का आह्वान किया है कि वे धान के अवशेष न जलाएं। इसका विशेष यंत्रों के माध्यम से गांठ आदि बनाकर अपनी आय बढ़ाएं। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि जिले की मंडियों में बाजरा की खरीद की जा रही है। मंडियों में तीन नवंबर तक हैफेड एजेंसी ने 97 प्रतिशत और हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 94 प्रतिशत बाजरे की उठान कराई है। बताया कि 71,306.56 टन की आवक, 68,969.30 टन की खरीद और 65,691.40 टन की उठान हो चुकी है। जुई मंडी में 13,113 टन उठान हुई है। बहल मंडी में 2,729.70 मीट्रिक टन, ढिगावा मंडी में 6,724.45 टन, लोहारू मंडी में 3,388.05 टन, सिवानी मंडी में 2,413 मीट्रिक टन, बवानीखेड़ा मंडी में 3,775 टन, तोशाम मंडी में 12,748 टन की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें