फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हाई-टेंशन बिजली टावरों के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। पावर ग्रिड कंपनी द्वारा लगाए जा रहे हाई-टेंशन बिजली टावरों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर गांव मिरान में अखिल भारतीय किसान सभा और किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन की तैयारी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बिजली निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी अमरसिंह ने की जबकि संचालन तोशाम के वित्त सचिव रणधीर सांगवान ने किया। रणधीर सांगवान ने कहा कि बिजली टावरों के उचित मुआवजे के लिए सभी किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने मांग रखी कि किसानों को जमीन का मूल्य मार्केट रेट से दोगुना दिया जाए तथा हाई-टेंशन तारों के नीचे आने वाली भूमि के लिए 60 प्रतिशत से अधिक मुआवजा राशि निर्धारित की जाए।
किसान नेताओं ने कहा कि तोशाम क्षेत्र एनसीआर के अंतर्गत आता है। यहां एनसीआर क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, खानक पहाड़, डाडम पहाड़ क्रॅशर जोन, बाजार क्षेत्र, मिरान क्षेत्र में नेशनल हाईवे और नहरी क्षेत्र जैसी परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती औद्योगिक और व्यावसायिक महत्ता के अनुरूप किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मास्टर जग रोशन, तोशाम सचिव नरेंद्र सिंह डाडम और प्रधान करण सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें