फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसान नेता रवि आजाद ने सोशल मीडिया पर खुद को बताया बेकसूर

विज्ञापन
रवि आजाद।
विज्ञापन
भिवानी। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण के आरोपों में घिरे किसान नेता रवि आजाद ने सोशल मीडिया पर सामने आकर खुद को बेकसूर बताया। रवि ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि उनकी हत्या तक कराए जाने की आशंका है। वहीं शनिवार को पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने मीडिया को बताया कि नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए गए हैं और डीएसपी स्तर का अधिकारी मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


एसपी सुमित कुमार ने कहा कि रवि आजाद पर नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास मामले में बहल पुलिस थाना में एससी, एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी है तो बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को घबराने की जरूरत नहीं है। बहल पुलिस थाने में नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार करीब 15-20 दिन पहले पीड़ित बस स्टैंड पर बहल जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान रवि आजाद ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में जबरदस्ती छेड़छाड़ और अन्य गलत हरकतें की गईं तथा विरोध करने पर खुद को बड़ा नेता बताया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि आठ दिसंबर की रात वही इनोवा गाड़ी लड़की के घर पर आई जिसमें तीन अज्ञात युवक उसे रवि आजाद के बुलाने के बात कह कर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। लड़की के विरोध और शोर मचाने पर युवक गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़ित नाबालिग ने ने पूरी घटना अपने पिता को बताई।
विज्ञापन






नाबालिग लड़की का मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराया गया है। डीएसपी स्तर का अधिकारी मामले की जांच कर रहा है। किसान नेता पर दो आरोप लगे हैं। एक मामला नाबालिग से छेड़छाड़ और दूसरा उसके साथियों द्वारा उसके घर से उसके अपहरण के प्रयास का है। दोनों ही मामलों में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। अगर दोषी है तो बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष है तो घबराने की जरूरत नहीं किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें