फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मधुमक्खियों के काटने से घायल किसान की मौत

Tue, 24 Sep 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मधुमक्खियों के काटने से घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मिताथल निवासी 63 वर्षीय सुरेश 20 सितंबर को खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गया। इससे गुस्साई मधुमक्खियों ने सुरेश को काट लिया। इससे सुरेश घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान सोमवार दोपहर बाद सुरेश ने दम तोड़ दिया। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी राजपाल ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। सुरेश के बेटे मोनू के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की गई। मोनू ने पुलिस को बताया कि वे दो भाई थे। उनके एक भाई की मौत हो चुकी है। वह भी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।

ताऊ के घर शोक जताने पहुंचे युवक पर किया हमला
भिवानी। गांव बापोड़ा में ताऊ के घर पर उसकी माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे एक युवक पर गांव के ही लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर चोट लगी। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। घायल युवक की शिकायत पर सदर पुलिस ने गांव के ही 16 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी सावन ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे वह पड़ोस में ताऊ रामबिलास के घर पर उसकी माता के निधन पर शोक जताने पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही वहां कुछ लोग पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।



शोक जताने गांव दिनोद से आए उसके दोस्तों और उसके चाचा समेत अन्य परिजनों से उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस ने गांव बापोड़ा के राहुल, मोनी, सौरभ, सावन, हिमांशु, अभिषेक, सागर, पिंकी, बितड़, बोकड़, सूरज, चिना, संजू सहित 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें