भिवानी। गांव धनाना में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव धनाना निवासी मंगतु ने बताया कि उसका भाई राममेहर (55) सोमवार शाम करीब साढे़ पांच बजे अपने खेत में धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। कीटनाशक का छिड़काव करते समय उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके उपचार परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी एसआई निकेश कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एसआई निकेश कुमार ने बताया कि मृतक दो बच्चों, एक बेटा व एक बेटी का पिता था। मृतक के भाई मंगतु के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।