फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में बिजली के तारों की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेत में सिंचाई की पाइप लाइन बदलते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से गांव भांडवा निवासी 35 वर्षीय किसान अमित की मौत हो गई। शनिवार सुबह भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में बाढड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि अमित खेतीबाड़ी करता था और उसके दो बच्चे हैं। इनमें नौ साल की बेटी और सात साल का बेटा है। शुक्रवार शाम वह खेत में सिंचाई के लिए पाइप लाइन बदल रहा था। पाइप को उठाकर दूसरी जगह ले जाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन से छू गया।
करंट लगने से अमित बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बाढड़ा थाने के जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि गांव भांडवा निवासी अमित की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


खेतों में दस फीट की ऊंचाई पर लटक रहे तार
राजकुमार ने आरोप लगाया कि खेतों में बिजली निगम की 11 केवी लाइन के तार करीब दस फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। इससे इनके संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। हादसे के समय भी तार काफी नीचे थे। इस संबंध में निगम अधिकारियों को शिकायत दी हुई है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें