सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, कार चालक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहल। तोशाम बहल मार्ग पर मंगलवार शाम कार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कासानी कलां निवासी नित्यानंद ने बताया कि वह सेवा से सेवानिवृत्त हैं। उनके पिता रतन सिंह मंगलवार शाम गांव कासनी कलां से अपने खेत में बने घर पर जा रहे थे। इस बीच शाम पांच बजे तोशाम-बहल मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में रतन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद