फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के चक्कर में किसान से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के नाम पर गांव कापड़ो निवासी एक किसान से साइबर ठगों ने 2.43 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कापड़ो निवासी राकेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने 8 मई को अपने मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन मोबाइल बेचने संबंधी एक विज्ञापन देखा। इसके बाद उसकी व्हाट्सएप नंबर पर मोबाइल खरीदने के लिए बातचीत हुई।
आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल भेजने का झांसा देकर कई बैंक खातों और स्कैनर पर पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए। सबसे पहले उसने अपने आढ़ती कृष्ण कुमार के बैंक खाते से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में 90,000 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। इसके बाद उसी खाते से 25-25 हजार रुपये की तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 75,000 रुपये यूपीआई के जरिये ट्रांसफर करवा दिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की ओर से भेजे गए अलग-अलग स्कैनर पर उसने अपने यूको बैंक खाते से करीब 78,000 रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार आरोपियों ने मोबाइल देने का झांसा देकर उससे कुल 2.43 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जांच एएसआई सज्जन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें