हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016-18, 2017-19 के प्रथम/द्वितीय वर्ष एवं प्रवेश वर्ष 2018-20 (प्रथम वर्ष) के छात्र-अध्यापकों को जिनका परिणाम एक विषय के फेर में नॉट-फिट फॉर डिप्लोमा है, उन्हें विशेष अवसर देने का निर्णय लिया है।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि जिनका परिणाम अंतिम अवसर उपरान्त एक ही विषय/एसआईपी (लिखित एवं बाह्य प्रायोगिक परीक्षा) में उतीर्ण न होने के कारण नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा घोषित हुआ है, ऐसे छात्र-अध्यापकों को एक विषय में परीक्षा देने के लिए एक विशेष अवसर देने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कोविड महामारी के दृष्टिगत छात्र-अध्यापकों के हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2016-18, 2017-19 के प्रथम/द्वितीय वर्ष एवं प्रवेश वर्ष 2018-20 (प्रथम वर्ष) के छात्र-अध्यापक जिनका परिणाम अंतिम अवसर उपरान्त एक ही विषय/एसआईपी (लिखित एवं बाह्य प्रायोगिक परीक्षा) में उतीर्ण न होने के कारण नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा घोषित हुआ है, ऐसे छात्र-अध्यापकों को एक विषय/एसआईपी (लिखित एवं बाह्य प्रायोगिक परीक्षा) की परीक्षा देने का एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र-अध्यापक 19 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए प्रथम/द्वितीय दोनों वर्षो में केवल एक ही विषय/एसआईपी (लिखित एवं बाह्य प्रायोगिक परीक्षा) के ऑफलाइन आवेदन व निर्धारित परीक्षा शुल्क पांच हजार रुपये सहित अपने मूल शिक्षण संस्थान से प्रमाणित करवाकर किसी भी कार्य दिवस में 10 फरवरी, 2021 सांय पांच बजे तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती जमा करवा सकते हैं। आवेदन-पत्र का प्रारूप बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिया गया है।