फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को पीट कर खेत में फेंक फरार हुए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में रंजिश में किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। किसान को खेत में अधमरा छोड़ हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रातभर उसकी तलाश करते रहे। परिजनों को किसान गेहूं के खेत में मिला। जिसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया। इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा निवासी शिवराज ने बताया कि उसका भाई 48 वर्षीय जयपाल गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने खेत से पड़ोसी के साथ ट्रैक्टर में घर लौट रहा था। जब वो खेत से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर चले तो दो व्यक्तियों ने उनका ट्रैक्टर रुकवा लिया और जयपाल के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर जयपाल पर डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के साथ-साथ उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हमलावर उसे अधमरा कर गेहूं के खेत में फेेंक गए। शिवराज ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंचा, मगर उन्हें जयपाल नहीं मिला। इस संबंध मेें मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, जिसके बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जयपाल गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में मिला। गंभीर हालत में उसे निजी वाहन से उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामलेे की सूचना सदर पुलिस थाना को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें