भिवानी में पारिवारिक विवाद के चलते युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला हुआ। तलवारें उसके मुंह व पेट पर लगीं। गंभीर घायल जोनी को जिला अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया पर परिजन निजी अस्पताल ले गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गांव कायला में शुक्रवार देर रात करीब दस बजे घर के बाहर एक युवक पर पारिवारिक विवाद के चलते तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं सदर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गांव कायला निवासी 30 वर्षीय जोनी को परिवार के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात करीब दस बजे घर के बाहर बुलाया और फिर उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार उसके मुंह व पेट पर लगी हैं, जिससे उसके शरीर पर गंभीर घाव बने हैं। लहूलुहान हालत में जोनी को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला पारिवारिक रंजिश का है। इसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। फिलहाल सदर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।