फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिरान में फर्जी लैब का भंड़ाफोड़, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा

Thu, 11 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मिरान में स्थित आदर्श लैब कलेक्शन सेंटर की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम।
विज्ञापन
तोशाम। क्षेत्र के गांव मिरान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर एक अवैध लैब का भंड़ाफोड़ किया। लैब में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट किए जा रहे थे जबकि इसकी स्वास्थ्य विभाग से कोई मान्यता नहीं थी। मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी गई, जिसके बाद लैब संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को गांव मिरान स्थित लैब कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा। टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हर्ष एएसएमओ पैथोलॉजिस्ट, डॉ. चंद्रशेखर एएसएमओ पैथोलॉजिस्ट और अनिल कुमार लैब टेक्नीशियन शामिल थे। जांच में पाया गया कि लैब का स्वास्थ्य विभाग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और संचालक अवैध रूप से टेस्ट कर रहा था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अधिकारियों की शिकायत पर तोशाम पुलिस ने लैब संचालक के खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की और लैब से सभी उपकरण तथा सामग्री को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें