फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आयुर्वेद नवाचार और उद्यमिता विषय पर हुआ विस्तार व्याख्यान

Sat, 02 Nov 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक हस्पताल में आयोजित  व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.
विज्ञापन
भिवानी। 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर एवं आयुर्वेद नवाचार और उद्यमिता विषय पर विस्तार व्याख्यान हुआ। आयुर्वेदिक, होम्योपैथी व योगा पद्धति से लगभग 350 मरीजों की जांच करते हुए निशुल्क दवाइयां वितरित की।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रश्मि ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा में रोगी के रोग की बारीकियों को जानकर उसी के अनुसार बीमारी का उपचार किया जाता हैं। किस प्रकार से अनुसंधान परियोजनाओं में शामिल होकर व उद्योग स्थापित कर युवा आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नति के उच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं।
डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग का उद्देश्य आयुर्वेद के क्षेत्र में नए विचारों की खोज करने और अध्ययन करने में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को संसाधन, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करके अनुसंधान के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है। शोध की संस्कृति को बढ़ावा देने के अलावा, शोध नवाचार और उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ का उद्देश्य आयुर्वेदिक क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है, साथ ही आयुर्वेद के क्षेत्र में मौजूदा प्रथाओं को बेहतर बनाने या नई तकनीक विकसित करने के उद्देश्य से पहल का समर्थन करना शामिल है।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. हरीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति एवं प्राचीन ज्ञान परंपरा विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। कोरोना काल में योग एवं आयुर्वेद ने हमें तो बचाया ही साथ ही संपूर्ण विश्व को एक नई राह दिखाई।
डॉ. संजय वैद ने कहा कि अनियमित दिनचर्या की वजह से हर मनुष्य किसी ना किसी बीमारी से घिरा हुआ है। इसका मुख्य कारण खान-पान व उचित रहन सहन का नहीं होना हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. हरीश कुमार, डॉ. संजय वैद, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. निशा योगा स्पेशलिस्ट, डॉ. अर्चना ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें