फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला शिक्षक की कुर्सी के नीचे बम का धमाका करने के मामले में प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 08 Nov 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को रसायन विज्ञान की महिला शिक्षक की कुर्सी के नीचे टाइमर बम से धमाका करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब के बाद ही शिक्षा विभाग विस्तृत जांच कराएगा। शुक्रवार को शिक्षा अधिकारियों ने महिला शिक्षक से बातकर उनसे घटनाक्रम की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

विद्यालय में वीरवार दोपहर रसायन विज्ञान की कक्षा में महिला शिक्षक पढ़ाने गईं तो उनकी कुर्सी के नीचे अचानक तेज धमाका हुआ। उनका साड़ी का एक हिस्सा जल गया और वे खुद भी घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है। स्कूल के ही कुछ शरारती विद्यार्थियों पर शक है। मौके पर तीन सैल, तार और एक फ्यूज बम मिला था।
पुलिस ने भी की जांच
हादसे की जांच के बाद पुलिस भी विद्यालय पहुंची और जांच की, लेकिन महिला शिक्षिका की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। इसका जवाब आने पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

महिला शिक्षक की कुर्सी के नीचे बम का धमाका करने के मामले में विद्यालय के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब के बाद ही इस मामले में आगे विस्तृत जांच कराएंगे। किसकी शरारत है, ये जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

- नरेश महता जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें