फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 60 प्लस आयुवर्ग की महिला को बिना बस कार्ड के किराये में छूट

Mon, 15 May 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज और प्राइवेट बसों में 60 प्लस आयुवर्ग की महिला बुजुर्गों को रियायती टिकट प्राप्त करने के लिए बस पास बनवाने की जरूरत नहीं है। ये बुजुर्ग अपना आयु का प्रमाण दिखाकर बस में रियायती दर पर टिकट हासिल कर सकते हैं। जबकि 65 प्लस आयुवर्ग के पुरुष भी बसों में अपना आयु प्रमाण दिखाकर सफर तय कर सकते हैं। लेकिन 60 से 65 के बीच की आयु के पुरुषों को बस कार्ड बनवाना होगा, तभी उनको बस टिकट किराये में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह से सरकार ने 60 प्लस आयु के बुजुर्गों को टिकट में रियायत देने के लिए बस कार्ड बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए रोडवेज विभाग की तरफ से 60 प्लस आयु के बुजुर्गों के लिए एक बस कार्ड बनाया जा रहा है। बिना कार्ड के बस टिकट के किराये में 60 प्लस आयु वाले पुरुषों को छूट नहीं मिल रही है जबकि 60 प्लस आयु की महिला बुजुर्ग को किराये की टिकट में छूट मिल रही है। वहीं, 65 प्लस वाले पुरुष और महिला दोनों को ही बिना कार्ड के, सिर्फ आयु प्रमाण के आधार पर टिकट के किराये में छूट मिल रही है।
60 से 65 के आयु वाले बुजुर्गों के लिए बन रहे पास
जो पुरुष बुजुर्ग 60 की आयु पार कर चुके हैं लेकिन उनके पास कोई बस कार्ड नहीं है। ऐसे बुजुर्गों के लिए रोडवेज विभाग पास बना रहा है। बस पास कार्ड के लिए बुजुर्ग को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद जिला बस डिपो पर जाकर बस पास कार्ड लेना होगा। जिला बस डिपो पर प्रतिदिन करीब पचास लोग कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुजुर्गों को बस टिकट किराये में छूट को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 65 प्लस आयुवर्ग वाले पुरुष अपनी आयु का प्रमाण दिखाकर टिकट किराये में छूट प्राप्त कर सकते हैं। जबकि 60 प्लस आयु वाली महिलाएं आयु का प्रमाण दिखाकर किराये के टिकट पर छूट प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा विभाग बुजुर्गों के बस कार्ड बना रहा है।
विज्ञापन

-भरत सिंह परमार, यातायात प्रबंधक, जिला बस डिपो, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें