फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: आज से एक दिन छोड़कर एक दिन होगी पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति, जलसंकट से जूझेंगे लोग

Sat, 18 Feb 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पुराने जलघर के नए जलघर के खाली टैंक की तलहटी में जमा पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। यमुना का जलस्तर काफी नीचे आने की वजह से मोहला हेड पर भी नहरी पानी का संकट बना है। इसका सीधा असर भिवानी जिले की नहरी पानी पर भी पड़ा है। मोहला हेड से 2200 क्यूसेक डिमांड के मुकाबले सुंदर नहर में सिर्फ एक हजार क्यूसेक पानी ही मिला है। इसका वजह से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी दायरे के जलघरों के वाटर टैंकों तक भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पहले ही जलघर के टैंक खाली हो चुके हैं। इसकी वजह से अब रविवार से पूरे शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं ऊपर से कम पानी होने पर सिंचाई विभाग भी पूरे सप्ताह के मुकाबले चार दिन सुंदर और चार दिन जूई फीडर नहर में पानी छोड़ेगा। सिंचाई विभाग के नहरी पानी शेड्यूल के हिसाब से 16 फरवरी की शाम को सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी पहुंचा। सिंचाई विभाग ने 2200 क्यूसेक पानी की डिमांड रखी थी, मगर इसके मुकाबले सिर्फ एक हजार क्यूसेक नहरी पानी ही मिल पाया। पानी इतना कम पहुंचा कि नहर की तलहटी ही गिली हो पाई, जबकि किसी भी ग्रामीण व शहरी दायरे के जलघर टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पाया। जनस्वास्थ्य विभाग के पंपिंग स्टेशन भी नहर में कम पानी होने की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं। पहले से ही नहरी पानी के इंतजार में जलघर के टैंक भी खाली हो चुके हैं। इसकी वजह से अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को गर्मियों की दस्तक से पहले ही गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मोहला हेड से कम पानी मिलने पर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि उन्हें एक नहर में पूरी क्षमता से पानी चलाने के लिए दूसरी नहर को बंद करना पड़ेगा। इसी हिसाब से सिंचाई विभाग ने अब चार दिन सुंदर नहर में पानी छोडने के लिए चार दिन जूई फीडर को बंद कर दिया है, जबकि चार दिन बाद सुंदर नहर में पानी बंद कर जूई फीडर नहर में पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग भी पानी की कटौती के बाद ही पेयजल आपूर्ति को जैसे-तैसे गुजारे लायक कर पाएगा।
मौसम बदलाव के साथ ही बढ़ गई पेयजल आपूर्ति की मांग
मौसम में अचानक परिवर्तन के साथ ही शहरी दायरे में पेयजल आपूर्ति की मांग भी बढ़ गई है। पहले से ही जनस्वास्थ्य विभाग डेढ़ घंटे की पेयजल आपूर्ति को घटाकर पौना घंटा तक कर चुका है, लेकिन अब तो शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन बाद ही पानी मिलेगा। जबकि गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की डिमांड भी डेढ़ गुना हो गई है।
विज्ञापन

रोजाना 40 से 50 टैंकरों की जनस्वास्थ्य विभाग करा रहा आपूर्ति
शहर की बाहरी कॉलोनियों में महीने भर से जलसंकट गहराया हुआ है। क्योंकि टेल तक पानी नहीं पहुंचने की वजह से बाहरी कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रोजाना ही बाहरी कॉलोनियों में 40 से 50 पानी के टैंकर भेज लोगों की प्यास बुझा रहा है। ज्यादातर पानी के टैंकर आंबेडकर कॉलोनी, हनुमान ढाणी, टिब्बा बस्ती, बैंक कॉलोनी, कोंट रोड और लाइनपार जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र की कॉलोनियों में पहुंच रहे हैं।
नहरी पानी अभी तक जलघर के टैंकों को नहीं मिला है। पहले से ही पानी के टैंक खाली पड़े हैं। रविवार से शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल आपूर्ति देने का शेड्यूल भी निर्धारित किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी अगले सप्ताह तक नहर में पानी आने की बात कह रहे हैं।
- सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
मोहला हेड से 2200 क्यूसेक डिमांड के मुकाबले सिर्फ एक हजार क्यूसेक पानी मिला है। नहरी पानी की स्थिति में सुधार की कोई गुंजाइश भी नहीं है। इसलिए चार दिन सुंदर और चार दिन जूई फीडर नहर में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि जलघर के टैंकों को पानी की आपूर्ति मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

-राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, यमुना जल सेवाएं परिमंडल, सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें