हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-2022 की प्रथम वर्ष जुलाई- 2021 एवं द्वितीय वर्ष जुलाई-2022 परीक्षाओं के लिए छात्र अध्यापकों के ऑनलाइन आवेदन पत्र व शुल्क की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि इन परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन व निर्धारित परीक्षा शुल्क (4050 रुपये प्रति छात्र अध्यापक, दोनों वर्ष की परीक्षाओं के लिए) जमा करवाने की तिथियां बिना विलंब शुल्क 20 मार्च से 10 अप्रैल तय की गई है।
एक सौ रुपये विलंब शुल्क सहित 11 से 17 अप्रैल तक, तीन सौ रुपये विलंब शुल्क सहित 18 से 24 अप्रैल तक और एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 25 से 30 अप्रैल, तक आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र/विवरणों में सुधार के लिए एक से सात मई तक का मौका दिया है।