फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की हिंदी की परीक्षा में पकड़े 422 नकलची

विज्ञापन
भिवानी के एक परीक्षा केंद्र पर नकलची को पकड़ता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को दसवीं की हिंदी की परीक्षा में भी 422 नकलची पकड़े गए। दसवीं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) परीक्षा में सोनीपत के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र आउट हुआ। यहां अत्यधिक बाहरी हस्तक्षेप मिला। जिसके बाद परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र को शिफ्ट किया गया। परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 11 सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए। इसके अलावा प्रतिरूपण के छह केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला पलवल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और 28 नकलची पकड़े। जिनमें चार प्रतिरूपण के केस शामिल हैं। परीक्षा केंद्र राकवमावि हथीन-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अश्वनी, पीआरटी, राप्रावि खिल्लूका एवं परीक्षा केंद्र राकवमावि. हथीन-2 (बी-2) पर नियुक्त संजय, पीआरटी, राप्रावि माथेपुर को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया।
अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र निमो देवी राकवमावि सिसाय-3 (बी-1), हांसी पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष सोनी, टीजीटी, रावमावि चैनत और परीक्षा केंद्र रावमावि रोहतक-5 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रेनूका, कला अध्यापक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला पानीपत एवं सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 36 केस पकड़े। जिसमें दो प्रतिरूपण के केस परीक्षा केंद्र रावमावि चिड़ाना (गोहाना) में पकड़े गए। जहां असली परीक्षार्थी अनुक्रमांक 1020526463 व 1020516032 के स्थान पर नकली परीक्षा दे रहे थे। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र विद्या निकेतन वमावि ईसराना-4 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राकेश कुमार, पीजीटी, परीक्षा केंद्र राकवमावि ईसराना-1 पर नियुक्त पर्यवेक्षक राजबीर, पीआरटी, राप्रावि पालरी व पर्यवेक्षक दिलावर सिंह, रावमावि मांडी को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 358 मामले दर्ज किए। परीक्षा केंद्र राउवि थिलौड पर नियुक्त पर्यवेक्षक बलवान सिंह, रावमावि ईश्वरवाल, परीक्षा केंद्र राकवमावि करौली (बल्लबगढ़) पर नियुक्त पर्यवेक्षक लत्ता कुमारी, पीजीटी, रावमावि चंदावली, परीक्षा केंद्र रावमावि तावडू-6(बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक जयचंद, सामाजिक अध्ययन अध्यापक, राकव एमपी अहीर, नूंह और परीक्षा केंद्र मेथोडिस्ट वमावि सोनीपत-23 पर कार्यरत पर्यवेक्षक अमित कुमार, पीआरटी, रावमावि पबनेरा को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
सोनीपत से आउट हुआ पेपर, छात्र का बनाया यूएमसी
बोर्ड कार्यालय में जिला सोनीपत के एक परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का संदेश मिला। बोर्ड प्रशासन ने जांच की तो पाया कि जिला सोनीपत के परीक्षा केंद्र रावमावि रभरा-1(बी-1) पर परीक्षार्थी अनुक्रमांक 1020521320 की संलिप्तता थी। जिसका यूएमसी बनाया गया। आगे की जांच के लिए एसडीएम, गोहाना और एसएचओ, सदर थाना, गोहाना को पत्र लिखा गया है। इसके अतिरिक्त गंभीर लापरवाही करने वाले पर्यवेक्षक मनोज कुमार, पीआरटी, राउवि पूठी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय, पंचकूला को लिखा गया है। परीक्षा केंद्र रावमावि रभरा-1 (बी-1) की शनिवार को हुई परीक्षा रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र को 11 मार्च से जवाहर वमावि गुढा रोड, गोहाना में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें