भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी अक्तूबर-2020 की पूरक परीक्षा 26 व 27 अक्तूबर 2020 को एवं डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (फ्रेश/रि-अपीयर), सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की रि-अपीयर परीक्षाएं 28 अक्तूबर से शुरू होंगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी की पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट/आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) 26 अक्तूबर को एवं सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट/आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय)27 अक्तूबर को होंगी। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष (फ्रेश/रि-अपीयर) एवं सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की रि-अपीयर परीक्षाएं 28 अक्तूबर से शुरू होंगी। इन सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एक सप्ताह पूर्व बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।