फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिना लेट फीस री-अपीयर परीक्षा देने के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन कल

Tue, 30 May 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के री-अपीयर, अंक सुधार परीक्षा के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई है। इसके बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थी से तारीख के अनुसार लेट फीस ली जाएगी। लेट फीस के साथ इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून है। बाद में इन परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं लिए जांएगे। दसवीं में 37342 विद्यार्थियों को री-अपीयर आई है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किए दो सप्ताह बीत चुके हैं। परिणाम के बाद कई विद्यार्थियों को अच्छे अंक मिलने और कई विद्यार्थियों को पास होने की खुशी मिली। हालांकि कई विद्यार्थी ऐसे भी थे, जिनके किसी एक विषय में कंपार्टमेंट आई और उन्हें सिर्फ मायूसी हाथ लगी। ऐसे परीक्षार्थी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पास होने के लिए स्पेशल चांस दिया है।
इसी के तहत बोर्ड ने री-अपीयर, आंशिक विषय अंक सुधार, पूर्व विषय अंक सुधार के लिए 23 मई से आवेदन आमंत्रित किए थे। 31 मई तक आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को सिर्फ 850 रुपये देने होंगे। जबकि एक जून से पांच जून तक आवेदन करने वाले परीक्षार्थी को सौ रुपये लेट फीस अतिरिक्त देनी होगी। छह जून से 10 जून तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को तीन सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, 11 जून से 15 जून तक आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को एक हजार रुपये लेट फीस के तौर पर जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

दसवीं में सिर्फ 65.43 प्रतिशत और 12वीं में 81.65 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए हैं पास
बोर्ड द्वारा 2022-23 के घोषित आंकड़ों में दसवीं कक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,87,401 परीक्षार्थी पास हुए और 37,342 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट आई। वहीं, 61,682 परीक्षार्थी फेल हो गए थे। इसी प्रकार 12वीं कक्षा की परीक्षा 2, 57,116 परीक्षार्थियों ने दी थी। इनमें से 2,09,993 परीक्षार्थी पास हुए और 47,183 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
दसवीं कक्षा का विषय वार पास प्रतिशतता
विषय - पास प्रतिशतता
हिंदी-


84.10
अंग्रेजी-

81.74
विज्ञान-

74.69
गणित-


74.15
सामाजिक विज्ञान-
79.27
शारीरिक शिक्षा-
92.69
आईटी-

96.91
कंप्यूटर साइंस-
92.32
-
12वीं कक्षा के विषयवार पास प्रतिशतता
विषय-पास प्रतिशतता
अंग्रेजी- 85.48
हिंदी- 89.84
हिस्ट्री- 89.15
राजनीति विज्ञान- 89.22
मैथमेटिक्स- 81.56
फिजिक्स- 88.59
केमिस्ट्री- 85.86
बायोलॉजी- 85.35

दसवीं और बारहवीं कक्षा में री-अपीयर और अंक सुधार के लिए जुलाई में स्पेशल परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस दौरान री-अपीयर आने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा के जरिये अपना एक साल खराब होने से बचा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। निर्धारित तिथि के बाद लेटफीस ली जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें