फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हर गरीब को मिलेगा पक्का घर : किरण चौधरी

Fri, 24 Jan 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के चैक देती राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी। 
विज्ञापन
तोशाम। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा। केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों और किसानों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी वीरवार देर सायं कैरू खंड के विभिन्न गांवों के 124 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के चेक सौंपने उपरांत लोगों से रूबरू थे। किरण चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त की राशि के चेक वितरण के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को कहा कि देश में आने वाले समय में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चहुंमुखी विकास कार्य करवा रही है। स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनाए गए हैं। उसी प्रकार हर गरीब को पक्का घर सरकार की ओर से मुहैया करवाया जा रहा है।
एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि कैरू खंड के विभिन्न गांवों के 124 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रुपये से अधिक की राशि पक्का घर बनवाने के लिए दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने पहले आवेदन के साथ 45 हजार रुपये की धनराशि, डोर लेवल तक घर बनने पर 60 हजार रुपये की धनराशि की दूसरी किस्त और घर के पूरा होने पर 33 हजार रुपये की धनराशि गरीब के खाते में जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा घर बनाने के लिए मनरेगा के तहत 90 दिन की अधिकतम 374 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हर गरीब के खाते में 33660 रुपये की धनराशि अलग से दी जाएगी। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता प्रदीप यादव, बीडीपीओ विनोद सांगवान, पूर्व चेयरमैन चौधरी शीशराम, प्रदीप, सत्यनारायण शर्मा, पंचायत समिति के अध्यक्ष नागेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें