फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हर व्यक्ति सम्मान और सहज संवाद का हकदार

Thu, 04 Dec 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में साइन लैंग्वेज जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम हमारा अपना फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांगजन की संचार आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा विश्वविद्यालय में अधिक समावेशी एवं सहयोगी वातावरण को प्रोत्साहित करना था। लगभग 50 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा एससी कमीशन के उपाध्यक्ष विजेंद्र बडगुज्जर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिभागी सीखते हैं कि हर व्यक्ति सम्मान और सहज संवाद का हकदार है। समाज को अधिक संवेदनशील, सहयोगी और समावेशी बनाने में भी ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यशाला के तकनीकी सत्र का संचालन हमारा अपना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन जैन द्वारा किया। उन्होंने अपने दो प्रशिक्षित विशेषज्ञों के साथ मिलकर प्रतिभागियों को साइन लैंग्वेज के मूलभूत संकेतों, अभिव्यक्ति की तकनीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विश्वविद्यालय सुलभ, बाधारहित और समावेशी शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें