फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक को मिले प्रगति के समान अवसर : कृषि मंत्री

Tue, 23 Jan 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में जहां भारत देश को आंतरिक ढांचे में सुदृढ़ता मिली है। वे सोमवार को बीआरसीएम शिक्षण संस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। संस्थान निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, जिला पार्षद रविन्द्र मंढोली, डॉ. विजेन्द्र कस्वां, अजय बिधनोई, सुनील सिरसी सहित अन्य लोगों ने बिप्लब कुमार देब व कृषि मंत्री जेपी दलाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनभावना के अनुरूप काम किया है और पार्टी का लक्ष्य है कि पूरे देश में हर नागरिक को प्रगति और विकास के समान अवसर मिले। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान मुकेश गौड़, मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान, हिम्मत जावला, संजय चौधरी मौजूद रहे।

देश में आया रामराज : विधायक वाल्मीकि

बवानीखेड़ा। विधायक बिसंबर वाल्मीकि ने गांव कलिंगा के अमरू पाना राम मंदिर से शोभा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा पूरे कलिंगा में विभिन्न गलियों से होती हुई वापिस मंदिर परिसर में लौटी। इससे पहले मंदिर परिसर में हवन भी हुआ।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि देश में रामराज आ गया है। घर-घर में भगवा लहरा रहा है। इस अवसर पर धामण खाप के प्रधान ऋषिपाल सिंह, कलिंगा अमरू पाना के सरपंच सोनू शर्मा, स्वाई पाना के सरपंच रणबीर उर्फ धीरा सिंह, टिंकू परमार, रामचंद्र प्रजापत, अमित परमार, पंडित हरिओम, डाॅ. राजमोहन परमार, राजमोहन नंबरदार, अंकित परमार, नंदू परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुज सिंह, विहिप

अनुज सिंह, विहिप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें