फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा इतिहास में नया अध्याय : अनिता

Tue, 23 Jan 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में हुए हवन में आहुति डालते अति​थि।
विज्ञापन
भिवानी। पर्वतारोही अनिता कुंडू ने कहा कि वर्षों की मेहनत का फल मिला है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा इतिहास में नया अध्याय है। करीब पांच सौ साल बाद अनेक संघर्षों के अयोध्या में राम पधारे हैं। गांव मानहेरू में श्याम सुंदर की ओर से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

अनिता कुंडू ने कहा कि पांच सौ साल बाद श्रीराम पधार रहे है। उनके आगमन को लेकर जन-जन उत्साहित है। उन्होंने बताया कि सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए सात दिवसीय पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के संयोजक श्याम सुंदर सनातनी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के देशवासी गवाह बने। पूरे देश के लोग सनातनी दिवाली मना रहे हैं। कहीं पटाखे तो कही घी के दीपक जलाए जा रहे हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रमोद पुनिया, प्रशांत शर्मा, वीना, कृष्ण मास्टर, विजय सांगवान, बिमला परमार मौजूद रहे।

गायों को खिलाया 51 किलो गुड़
ढिगावा मंडी। ढिगावा मंडी में श्री हरि गोशाला में गायों को 51 किलो गुड़ खिला सरपंच धर्मवीर नेहरा ने परिवार सहित रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के आगमन पर हर घर में खुशी का माहौल है। ऐतिहासिक दिन को हर व्यक्ति अपने हिसाब से मनाने का काम कर रहा है। हमने गऊओं को 51 किलों गुड़ खिलाकर खुशी के साथ इस पल को मनाया है।
विज्ञापन

प्रजापति शिव मंदिर में हवन कर किया प्रसाद वितरित

भिवानी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हनुमान गेट स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में स्थित प्रजापति शिव मंदिर में हवन-यज्ञ एवं लड्डू की सवामणी के प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने महल में विराजे है। इसके चलते रामभक्त इस खुशी के दिन को दीपावली के त्योहार की तरह मना रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपने घर में आगमन प्रत्येक हिंदू के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर रामपत ठेकेदार, मीना, सोनू, निक्की, सुमन, दर्शना, मूर्ति देवी, मानसी, रामभतेरी मौजूद रहे।


हुन्नामल मंदिर में दिखाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण

भिवानी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रोहतक रोड स्थित हुन्नामल मंदिर में डिफेंस कॉलोनी व हुन्नामल क्षेत्रवासियों द्वारा हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाया। इस बारे में क्षेत्रवासी सूबेदार ओमप्रकाश, राजेंद्र परमार, रामबीर, रणबीर सिंह, कैप्टन मदन सिंह, कैप्टन विजय सिंह, नरेश, महेंद्र सिंह, अनिल स्वामी, महेश, मनोज कुमार ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपना पूरा जीवन मर्यादा में रहकर व्यतीत किया।









श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली, बड़ी स्क्रीन पर देखा लाइव
बहल। अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उपलक्ष्य में कस्बे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रामभक्तों ने भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली व महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। अयोध्या कार्यक्रम का श्री श्याम मंदिर में लाइव प्रसारण देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। शाम को चौधरी चौक में 11000 दीपक प्रज्वलित किए गए व रात्रि जागरण के लिए मंदिरों को सजाया गया।
श्री अलख मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकली गई। कलश यात्रा श्री अलख आश्रम से शुरू होकर पिलानी रोड, मैन रोड, पुरानी अनाज मंडी, डॉ. सदानंद चावला अस्पताल सहित अन्य जगहों से हाेती हुई श्रीराम मंदिर पहुंची। पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया के नेतृत्व में रामभक्तों ने जगह-जगह पर लोगों को श्री श्याम मंदिर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। श्री श्याम मंदिर में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा व बच्चे पहुंचे। शाम करीब चार बजे चौधरी चौक में रामभक्तों ने 11000 दीपक जलाकर जय श्रीराम के जयघोष के साथ भाग लिया।

शोरे वाला मंदिर में हवन यज्ञ के साथ किया भगवान श्रीराम का जलाभिषेक

भिवानी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर घोसियान चौक स्थित मां शाकंभरी देवी शोरेवाला मंदिर से भक्तों ने हवन यज्ञ के साथ भगवान श्रीराम का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भंडारा लगाया गया और विश्व शांति की कामना की गई। हवन में मंत्र उच्चारण पंडित प्रदीप भारद्वाज काटीवाले ने किया।
कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में विशाल स्क्रीन लगाकर भक्तों को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर 11 सदस्यों के मंडल ने निर्णय लिया कि हर शनिवार को 11 हनुमान चालीसा का पाठ किसी एक परिवार में निशुल्क जाकर करेंगे। साथ में हवन का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता विभाग के प्रदेश प्रमुख वीरेंद्र कौशिक, नीलम जैन, भाजपा नेत्री पुष्पा कौशिक, हिमांशु तंवर, संदीप बजाज, सौरव मिश्रा, प्रवीण भगत, लक्की शर्मा, हिंदू सुमित मौजूद रहे।

हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाली शोभा यात्रा
कैरू। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गांव भानगढ़ में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं ने अयोध्या में हुई राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जय श्रीराम के नारों के साथ राम सेवकों ने जश्न मनाया। सभी को अपने घरों में दीपावली की तरह त्योहार बनाने की ओर प्रेरित किया। गांव के लोगो ने यात्रा में सहयोग किया। रात्रि में जागरण भी करवाया गया है। इस मौके पर नरेंद्र तवर, राहुल यादव, दिनेश, रवि, विक्रम, भोलू प्रवीन शामिल रहे।
राम मय हुई छोटी काशी : भानु प्रकाश

भिवानी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटी राम मय हुई। छोटी काशी में दीपावली और मकर संक्रांति का मिश्रण साफ दिखाई दे रहा था। बाजारों को सजाकर जगह-जगह भंडारे लगाए गए। शहर में काफी जगह भंडारे लगाए गए। हर व्यापारी इस पावन अवसर का गवाह बना।
जूई गोशाला में भगवान प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया यज्ञ हवन

जुई। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर जुई गांव में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मनदीप सिंधु ,मनोज गिल, मंजीत रापड़िया की अध्यक्षता में भगवा यात्रा निकाली गई। श्री श्याम दिव्य कर्म गौशाला में हवन करके भगवान श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम देखा। इसमें मुख्यत आयोजक आशीष अग्रवाल, मास्टर संदीप लांबा, सूरजमल, राकेश बीडीसी व महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें