फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 15 दिन पहले बुकिंग कराने वालों को भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Tue, 16 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कूकिंग गैस की किल्लत बनी हुई है। ठंड में भी उपभोक्ता गैस वितरक एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। 15 दिन पहले बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को भी डिलीवरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बैंक कालोनी, भारत नगर, डिफैंस कालोनी, हुन्नामल प्याऊ और निनान गांव के उपभोक्ता एजेंसियों पर रोजाना पहुंच रहे हैं। महावीर, कर्मचंद, दयाकिशन, माया देवी, कांता और कमला ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहा। एजेंसी संचालकों को भी आपूर्ति की कमी के कारण खासी परेशानी हो रही है। होम डिलीवरी कराने में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
:::::::::::
पेट्रोलियम कंपनी से पिछले 15 दिनों से गैस की आपूर्ति कम हो रही है। सर्दी के मौसम में खपत बढ़ने के कारण सिलेंडर उपलब्ध कराने में कठिनाई आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आपूर्ति में सुधार होगा और सिलेंडर की किल्लत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल शर्मा , संचालक राहुल गैस एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें