फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रिवाड़ी खेड़ा में जगमग योजना के बाद भी अंधेरा ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Fri, 22 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव रिवाड़ी खेड़ा पंचायत घर में एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
चांग। गांव रिवाड़ी खेड़ा में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने वीरवार को पंचायत घर में एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। आजाद रिवाड़ी खेड़ा व सरपंच सतीष ने बताया कि कहने को तो गांव रिवाड़ी खेड़ा जगमग योजना में शामिल किया गया है, लेकिन बिजली के कटों ने गांव रिवाड़ी खेड़ा के ग्रामीणों को परेशानी में डाल दिया है। पिछले एक सप्ताह से गांव रिवाड़ी खेड़ा में विभाग की लापरवाही के कारण हर 20 मिनट में एक कट लग रहा है। 46 डिग्री तापमान में बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीण गर्मी झेलने को मजबूर है। इसके साथ-साथ गांव में समय पर बिजली नहीं आने के कारण अन्य समस्याओं का सामना भी ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नही किया गया तो गांव में बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी को नहीं घुसने दिया जाएगा। इस अवसर पर पंच छत्तर, बृजपाल, जगमाल, प्रीतम फौजी, पप्पू टेलर, जितेन्द्र शर्मा, टीना पंच, रामवीर ठेकेदार, दीपक रिवाड़ी, पंच कर्णसिंह, कृष्ण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें