फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनरल वीके सिंह के पैतृक गांव में चार दिन बाद भी नहीं हुई बारिश के पानी की निकासी

Fri, 04 Aug 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 गांव बापोड़ा में मुख्य गली के अंदर जमा बारिश का पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह के पैतृक गांव बापोड़ा की आबादी में बारिश के पानी की चार दिन बाद भी निकासी नहीं हो पाई है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी आबादी भरे इलाके से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने में लगातार जुटे हैं। वहीं अब भी गांव की मुख्य गलियों और घरों के आगे दो फुट बारिश का पानी जमा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में भी पानी की निकासी नहीं होने से आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ये हाल है तो भारी बारिश में गांव डूब जाएगा। फिलहाल गांव बापोड़ा में बाढ़ जैसे हालात देखकर ग्रामीणों ने अपने मवेशियों और रहने की व्यवस्था भी दूसरी जगह की हैं, ताकि बीमारियों के संक्रमण से बच सके।
करीब चार दिन पहले बारिश के बाद गांव बापोड़ा में बरसाती जलभराव हो गया था। गांव के जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। इसके बाद बारिश का पानी गांव की गलियों और मुख्य रास्तों पर जमा हो गया। कई घरों के अंदर भी बारिश का पानी घुस गया। हालांकि अब घरों के अंदर से तो पानी कुछ कम हुआ है, मगर गली के अंदर बारिश का करीब दो फुट पानी अभी भी जमा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से गांव बापोड़ा में बारिश के पानी की स्थायी निकासी कराए जाने की मांग की है वहीं जल्द से जल्द जलभराव से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के पानी से अब दुर्गंध भी आने लगी है। इससे बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। गांव की नालियों का गंदा पानी भी जलभराव के साथ गली में ही फैल रहा है। जिससे हालात और भी बदतर बने हैं। अगर जल्द ही बरसाती पानी की निकासी नहीं हुई तो गांव में बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। गांव के कई सार्वजनिक स्थल और स्कूल परिसर में भी बारिश का पानी जमा है। जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है।
गांव बापोड़ा में पानी की निकासी के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। काफी हिस्से का बारिश के पानी की निकासी हो चुकी है। जिन हिस्सों में अभी पानी जमा है। उसकी निकासी भी तेजी से कराएंगे।
विज्ञापन

-नवीन कुमार कार्यकारी अभियंता मैकेनिकल विंग सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें