फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को जड़ से खत्म करना प्राथमिकता : लोगेश कुमार

Thu, 27 Apr 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम के चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्त हरियाणा के तहत शपथ लेते अधिकारी व
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम के चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर भिवानी के सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस लोगेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं पुलिस की साइबर सैल, महिला पुलिस थाना, दुर्गा शक्ति रेपिड एक्शन फोर्स, डायल 112 की टीम ने भी छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नशा मुक्त हरियाणा के तहत छात्राओं को नशा से बचाव के लिए समाज में जागरूकता लाने की भी शपथ दिलाई गई। सहायक पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना ही हमारी प्राथमिकता है। नशा तस्करों और नशाखोरी करने वालों पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उनकी समाज में नशा खोरी से बचाव के लिए जागरूक करने की अहम जिम्मेदारी बनती है। इसलिए वे अपने घर परिवार और आसपास इस बुराई को न पनपने दें। लोगेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में जागरूकता का होना बहुत जरूरी है। मोबाइल के जरिए साइबर ठग और ब्लैकमेलिंग के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को इस तरह की ठगी से बचने के लिए जागरूक और सही बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की भी विस्तृत जानकारी दी गई और धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग से बचने के भी तरीके सुझाए गए। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार का कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद प्रधान व समाजसेवी राजेंद्र जैन ने स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच संचालन वीरेंद्र संडवा ने किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद प्रधान, जयपाल शास्त्री, कुलवंत, वीरेंद्र सिंह, तरुणा, सुशील, डॉ. रवि, डॉ. राजकुमार, सुमन, पूजा सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


कुछ बातों का ध्यान रख पैसों और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें : रमेश कुमार
साइबर सेल भिवानी के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि कुछ सावधानी बरत व बातों का ध्यान रखकर अपना पैसा और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। कहीं भी रिमेंबर पासवर्ड ऑप्शन का चयन न करें। किसी अनजान के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें। साइबर कैफे में इंटरनेट प्रयोग के बाद हिस्ट्री डिलिट कर दें। कभी भी लॉटरी ईमेल का रिप्लाई न करें। पासवर्ड एटीएम पिन किसी को न बताएं। अपनी बैंक खाता या दस्तावेजों की निजी जानकारी किसी अन्य के पास न भेजें। अलग-अलग अप्लीकेशन उपयोग पर अलग-अलग पासवर्ड प्रयोग करें। व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को कभी न उठाएं, अगर वीडियो कॉल उठाई तो आपकी पोर्न क्लिप तैयार की जा सकती है। तुरंत लोन देने वाली एप लेने की कोशिश न करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध पर साइबरक्राइमडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या 1930 पर डायल कर शिकायत दें।

दुर्गा शक्ति एप मोबाइल में डाउनलोड कर पुलिस को कैसे बुलाएं बताया
दुर्गा शक्ति रेपिड एक्शन फोर्स की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अमिता, हैड कांस्टेबल मीनू, हैड कांस्टेबल कविता ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया कि वे अपने मोबाइल फोन में किस तरह से दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड कर जरूरत पड़ने पर पुलिस से कैसे मदद लें। उन्हें यह भी समझाया गया कि वे अपने मोबाइल फोन में आने वाली अनावश्यक कॉल से कैसे बचें। घर से कॉलेज आते और कॉलेज से घर जाते समय रास्ते में मनचलों से कैसे निपटें। उन्होंने दुर्गा शक्ति टीम के कार्य के बारे में भी छात्राओं को समझाया। कॉलेज छात्राओं ने इस तरह की जागरूकता से काफी कुछ सीखा और इस पल को यादगार बनाने के लिए दुर्गा शक्ति टीम के साथ सेल्फी भी खिंची।

महिलाओं का अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी: धर्मली देवी
महिला पुलिस थाना भिवानी की प्रबंधक सब इंस्पेक्टर धर्मली देवी ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया और जरूरत पड़ने पर कैसे पुलिस की मदद लें, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। धर्मली देवी ने छात्राओं से अनुरोध किया कि वे अपने परिजनों के साथ बातों को सांझा करें और किसी भी विपरीत परिस्थिति में घुटन महसूस कर कोई भी गलत कदम न उठाएं। हर समस्या का समाधान होता है।

नशा के खिलाफ पुलिस चला रही विशेष मुहिम : लोगेश कुमार
सहायक पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि पुलिस नशा के खिलाफ विशेष मुहिम चला रही है। अमर उजाला ने नशा मुक्ति हरियाणा अभियान चलाकर काफी अच्छा कदम उठाया है। जिसका समाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा। भिवानी जिले में नाइट डोमिनेशन और स्पेशल सर्च अभियान चलाकर भी नशे को जड़ से उगाड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें