फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में नशा के खिलाफ एकजुट हुआ सर्वसमाज: महापंचायत में लिया निर्णय, 11 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

Sun, 08 Dec 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में महापंचायत में मौजूद सदस्यों ने अमर उजाला के महा अभियान युद्ध नशा के विरुद्ध की भी सराहना की गई वहीं क्यूआर कोड को स्केन कर इस अभियान से भी प्रबुद्धजनों ने अपना नाता जोड़ा।
विज्ञापन
नशा के खिलाफ भिवानी में रविवार को हुई महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी। नशा के खिलाफ भिवानी में रविवार को महापंचायत में सर्व समाज एकजुट हो गया है। जिसमें नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। अमर उजाला के महा अभियान नशा के विरुद्ध युद्ध का भी महापंचायत में मौजूद समाज के प्रबुद्धजनों ने सराहना करते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया। रविवार को हनुमान गेट स्थित स्वामी जीतू पतित पावन पाठशाला में सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की गई।

विज्ञापन


जिसमें प्रशासन के सहयोग से नशा के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी। महापंचायत में प्रबुद्ध लोगों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता साधुराम इंदौरा ने की। महापंचायत के उपरांत सर्वसमाज के लोगों ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के निवास पर पहुंचकर मांगपत्र भी सौंपा।

संत कबीर देव शिक्षा समिति के प्रधान भगवानदास कालिया, सुरेंद्र इंदौरा, अनिल पेंटर, अनिल डाबला, अधिवक्ता पवन कुमार डेनवाल ने बताया कि जिले में नशा लगातार अपने पैर पसार रहा है, जिसका मुख्य कारण शहर में नशे व जुआ का बढ़ते अवैध कारोबार है। उन्होंने कहा कि नशा के कारोबारी अपने फायदे के लिए युवाओं को पथभ्रष्ट कर युवाओं को नशे के जाल में फंसा लेते है। जिसके चलते उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशा के खिलाफ अब सर्व समाज एकजुट हो गया है और पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ व प्रशासन का सहयोग लेकर शहर में नशा के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके तहत पहले नशा करने व बेचने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा व जुआ खेलने वालों को पहले समझाया जाएगा कि वे नशे व जुआ के कारोबार से दूर रहे। इसके बाद भी यही बात नहीं बनी तो पुलिस के माध्यम से उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएं जाएंगे, ताकि समाज से नशा जैसी सामाजिक बुराई का अंत किया जा सकें। उन्होंने बताया कि महापंचायत के सदस्यों ने सांसद चौ. धर्मबीर सिंह से भी मुलाकात कर उन्हे मांगपत्र सौंपते हुए पुलिस प्रशासन को नशा के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। इस अवसर पर स्वामी जीतू धानक समाज कल्याण सेवा समिति के प्रधान राजेश डाबला, शिवकुमार बोस, डा. विनोद, सुरेंद्र धानक, सुरेश किराड़, शिवराज बागड़ी, फूले खटक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अमर उजाला के महा अभियान नशा के विरुद्ध युद्ध की भी हुई सराहना
महापंचायत में मौजूद सदस्यों ने अमर उजाला के महा अभियान युद्ध नशा के विरुद्ध की भी सराहना की गई वहीं क्यूआर कोड को स्केन कर इस अभियान से भी प्रबुद्धजनों ने अपना नाता जोड़ा। इस दौरान अभियान के बारे में महापंचायत में मौजूद लोगों ने भी अमर उजाला की इस मुहिम को प्रदेश स्तर पर चलाने और युवाओं को नशे से बचाने को एक कारगर कदम बताया।

ये बने कमेटी सदस्य
महापंचायत के दौरान विजय मोरवाल, भगवानदास कालिया, राकेश आर्य नशा मुक्ति परिषद लोहारू, अनिल डाबला, अनिल पेंटर, सुरेंद्र इंदौरा, राजू सोलंकी, राजेश डाबला, रवि कुमार भौसले, आशीष खनगवाल, बाबूलाल इंदौरा को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है, जो कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें