फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के आवेदन पंजीकरण में यूडाइस कोड भरना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा-2027 के आवेदन-पंजीकरण में संबंधित विद्यालय और संस्थान का यूडाइस कोड भरना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों और संस्थानों को समय रहते यूडाइस कोड बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि उप महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार विद्यालयी विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्रों पर संबंधित विद्यालय या संस्थान का यूडाइस कोड अंकित किया जाना आवश्यक है। इसी के मद्देनजर मार्च-2027 में होने वाली परीक्षाओं के आवेदन-पत्र में भी कोड दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी संबंधित विद्यालय प्रमुखों से अपने विद्यालय या संस्थान का यूडाइस कोड समय रहते बनवाना सुनिश्चित करने को कहा है। आवेदन-पंजीकरण के समय कोड उपलब्ध नहीं होने पर विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने में अनावश्यक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें