फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो : डीसी

Sun, 12 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मानसून सीजन के मद्देनजर डीसी साहिल गुप्ता ने शनिवार देर शाम लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में बैठक की। उन्होंने सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बरसाती पानी निकासी व बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की निकासी निर्बाध रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों से बरसाती पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें और कोई कोताही न बरतें।
डीसी गुप्ता ने अधिकारियों को बताया कि मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। अत्यधिक बारिश और जलभराव स्वाभाविक है। उन्होंने शहर के निचले इलाकों में पानी निकासी पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसका उद्देश्य नागरिकों को परेशानी से बचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ड्रेन व नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहर में सभी डिस्पोजल व पंपसेट चालू हालत में होने चाहिए। सभी डिस्पोजल पर कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहें। बिजली निगम को डिस्पोजल फीडर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई।
बैठक में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें