फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी : डीसी

Sat, 17 Oct 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नवरात्र के अवसर पर पहाड़ी माता मंदिर और देवसर स्थित माता मंदिर के मेलों के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात, सफाई, पेयजल, चिकित्सा, बिजली व अग्नि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने एसडीएम को मेला व्यवस्थाओं की निगरानी का जिम्मा सौंपा। पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल, महिला-बच्चों की सुरक्षा और यातायात-पार्किंग की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
विभिन्न विभागों को सफाई, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा गया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होंगे। अधिकारियों को मेला स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने का निर्देश मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें