फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में नए एनसीसी कैडेट्स की एनरोलमेंट लिखित परीक्षा आयोजित

Mon, 25 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में नए एनसीसी कैडेटस की इनरोलमेंट लिखित परीक्षा देते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में सोमवार को नए एनसीसी कैडेट्स के लिए एनरोलमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 70 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर, कैप्टन अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई जिसमें प्रथम चरण शारीरिक और दूसरा लिखित परीक्षा था।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा में लड़कों के लिए 880 मीटर रनिंग और पुश अप, जबकि लड़कियों के लिए 400 मीटर रनिंग आयोजित की गई। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र ही लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा में 25 प्रश्न पूछे गए और कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर फाइनल सूची तैयार की जाएगी। चयनित छात्र इसके बाद अंडर ट्रेनी एनसीसी कैडेट्स के रूप में नामांकित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें