फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू

Tue, 30 Apr 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 29 मई को नोटिफिकेशन के साथ ही नामांकन प्रकिया शुरू हो गई है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के आरओ एवं डीसी नारनौल के पास नामांकन किए जा रहे हैं। नामांकन के पहले दिन पहले दिन भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के उम्मीदवार रोहतास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और छह मई तक उम्मीदवारों द्वारा लोक अवकाश को छोड़कर दोपहर पूर्व 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करना चाहता है तो उसे ऑनलाइन फार्म भरने उपरांत उसकी हार्ड प्रति संबंधित आरओ को जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया छह मई तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक जमा कर सकेंगे। नामांकन की जांच का काम 7 मई को सुबह 11 बजे होगी। नाम वापसी के लिए 9 मई को दोपहर बाद 3 बजे से पहले उपायुक्त नारनौल के कोर्ट रूम नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में आकर सूचना देनी होगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 25 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान कम से कम तीन बार खर्चा रजिस्टर चेक करवाना जरूरी है। सभी राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रचार के दौरान जो भी बैनर-पोस्टर आदि प्रिंट करवाए उस पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम व पता सहित छपवाने वाले का भी ब्योरा हो। अगर इस मामले में अवहेलना की गई तो आरपी एक्ट 1951 की धारा 127 ए के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक उम्मीदवार को नामांकन पत्र जमा करवाते समय उम्मीदवार सहित आरओ कार्यालय में अधिकतम पांच व्यक्तियों की प्रविष्टि की अनुमति है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना जरूरी है। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार को नामांकन से पहले एक अलग बैंक खाता खुलवाना होगा और चुनाव से संबंधित खर्च केवल इसी खाते के माध्यम से किया जाएगा।



भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से पहले दिन एक उम्मीदवार ने भरा नामांकन

सोमवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ। सोमवार को पहले दिन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक उम्मीदवार ने भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डीसी नारनौल कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी अनुसार पहले दिन सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के उम्मीदवार रोहतास ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें