फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कक्षा 9वीं से 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए एनरोलमेंट 8 से

विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट। संवाद
विज्ञापन
फोटो : 08
विज्ञापन

- विद्यार्थी के के साथ पिता या माता का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य, अपार आईडी भी भरनी होगी।
-6 से 8 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे विवरण में ऑनलाइन संशोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की प्रक्रिया 8 से 20 दिसंबर तक चलेगी। अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी तथा अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित तिथि तक 200 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। 21 से 28 दिसंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क सहित तथा 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विवरण में ऑनलाइन संशोधन 6 से 8 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे। विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी विद्यार्थियों का एनरोलमेंट शुल्क एकमुश्त जमा किया जाए। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। साथ ही, दाखिला खारिज रजिस्टर में अंतिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित प्रति अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति छात्र 50 रुपये प्रश्न पत्र शुल्क कराना होगा जमा
कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों को 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्न पत्र शुल्क भी इन्हीं तिथियों में जमा कराना होगा। विलंब होने पर 1000 रुपये अथवा सक्षम अधिकारी की ओर से निर्धारित जुर्माना लागू होगा। जिन विद्यार्थियों का पूर्व में एनरोलमेंट हो चुका है और उन्होंने बाद में अन्य बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें 11वीं में पुन: एनरोलमेंट की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि पुन: रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि एनरोलमेंट रिटर्न भरते समय विद्यार्थी के आधार नंबर के साथ पिता या माता का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य है तथा अपार आईडी भी भरनी होगी। भेजे जाने वाले फोटो विद्यालय की वर्दी में ही हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें