फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पदक विजेताओं सहित प्रबुद्ध नागरिकों को किया सम्मानित

Sat, 20 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैपियनशिप की पदक विजेता नुपूर श्योराण को सम्मानित करते भाजपा जिला अध्यक्ष वीरे
विज्ञापन
भिवानी। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की पदक विजेता नुपूर श्योराण और जैस्मिन लंबोरिया सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों को शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा देश भर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


समारोह में शिक्षाविद्, खिलाड़ी, कलाकार, पर्यावरणविद और समाजसेवी समेत अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि उन व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का तरीका है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा करते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी अशोक भारद्वाज, मा. मुंशीराम, मीना जांगड़ा, पूनम चौहान, शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा, मनीष वर्मा, शिक्षाविद मामनचंद शर्मा, शीशराम यादव, कलाकार इंद्र लांबा, मनफूल जोगी, साहित्यकार जगबीर सिंह, मामनचंद अग्रवाल और शिक्षाविद रमेश बूरा भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन


समारोह में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, मीना परमार, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव और जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें