फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बेमौसमी बारिश से लबालब हुए कई गांवों के खाली जोहड़, आसपास के घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी

Sat, 03 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव चांग में तेज बरसात से जोहड़ हुए ओवरफ्लो।
विज्ञापन
भिवानी। आंधी के साथ 68 एमएम बारिश ने कई गांवों के खाली जोहड़ भी एक झटके में पानी से लबालब कर डाले। गांव चांग के जोहड़ की सफाई का काम चल रहा था कि इसी दौरान बारिश हो गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से एक पोकलैंड मशीन भी जोहड़ के अंदर ही डूब गई और पानी आसपास के घरों की दहलीज तक पहुंच गया। वहीं मुख्य रास्तों पर तेज आंधी से टूटे पड़ों को हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। वन विभाग के कर्मचारी सड़कों और मुख्य रास्तों पर टूटकर गिरे भारी भरकम पेड़ों को जेसीबी से हटवाते हुए दिखाई दिए।
शुक्रवार देर रात आई तेज बरसात से गांव चांग के वार्ड नंबर 18 व वार्ड एक में स्थित जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। ओवरफ्लो होने की वजह से लोगों के मकानों तक पानी पहुंच गया। हालांकि ग्राम पंचायत चांग ने जोहड़ से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया हैं। वहीं दूसरी तरफ चांग, रिवाड़ी खेड़ा व सैय में करीब 100 से ज्यादा बिजली पोल गिरने की वजह से क्षेत्र में बिजली दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी दो दिनों से पोल ठीक करने में लगे हुए है। निगम अधिकारियों का दावा है कि चांग, रिवाड़ी खेड़ा व सैय में बिजली सप्लाई जल्द बहाल कराई जाएगी।
भिवानी-जींद, भिवानी-हांसी, भिवानी-लोहारू, भिवानी महम मार्ग पर टूटकर गिरे हरे पेड़ों को हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। विभाग के कर्मचारी टूटी टहनियों और पेड़ के टूटे तनों को जेसीबी के सहारे हटवाकर रास्ता साफ कराने में जुटे रहे।
हालांकि बारिश के बाद से ही पेड़ टूटने की वजह से अवरुद्ध हुए रास्तों को आंशिक रूप से खोल दिया गया था। लेकिन पूरी तरह से टूटे पेड़ों को हटाने का काम अभी जारी है।

अत्यधिक बारिश की वजह से बिजली निगम के पोल टूट गए हैं, जिन्हें हटाने और गांवों की बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने का काम चल रहा है। सभी गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन अभी खेतों की लाइनों को ठीक किया जा रहा है। इसका काम करीब दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें