फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार व्यक्ति को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाता है : डॉ. नागपाल

Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में अति​थि को सम्मानित करते एडीसी
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वावधान में समग्र शिक्षा भिवानी की ओर से सोमवार को पंचायत भवन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष समग्र शिक्षा डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि रोजगार न केवल आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनाता है।
विज्ञापन

मेले का उद्देश्य जिले के राजकीय विद्यालयों में एनएसक्यूएफ व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने कहा कि युवाओं के पास केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि नवाचार और रचनात्मकता की भी अद्वितीय क्षमता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने कौशल का उपयोग समाज और देश की सेवा में करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना संयोजक विनय कुमार जिंदल ने की।
जिला परियोजना संयोजक विनय कुमार जिंदल ने बताया कि मेला छात्रों को नियोक्ताओं से सीधे जुड़ने और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार पाने का अवसर प्रदान करता है। यह मंच छात्रों और उद्योगों के बीच सेतु का कार्य करेगा। इस माैके पर नोडल अधिकारी विवेक अदलखा और जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें