फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में 14 को लगेगा रोजगार मेला

Wed, 05 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिवानी के प्रांगण में 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट और मोटर मैकेनिक ट्रेडों के आईटीआई पास छात्र-छात्राएं भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, दिल्ली-जयपुर हाईवे, धारूहेड़ा की टीम हिस्सा लेगी। इसमें हरियाणा राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उपरोक्त व्यवसायों में प्रशिक्षित 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के आईटीआई पास युवाओं को अवसर मिलेगा।
वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार और शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक महीने रोजगार मेला आयोजित किया जाता है ताकि आईटीआई पास युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए मेले में भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें