भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि बुधवार को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और अपनी रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इच्छुक प्रार्थी मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का फायदा उठा सकते हैं और अपनी बेहतर कॅरिअर चुन सकते हैं।
सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स, डिफेंस गुरुजी अकेडमी व पुखराज हेल्थकेयर कंपनियों द्वारा भाग लिया जा रहा है। इस मेले में कंपनियों द्वारा पीजीटी सभी विषय, टीजीटी सभी विषय, पीआरटी, डांस टीचर, मार्केटिंग ऑफिसर, अकाउंटेंट, टेलीकॉलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, पीयन, सहायक, फिटर, वाॅशिंग बाय व आईटीआई मैकेनिकल ट्रेड आदि के लिए भर्ती की जानी है। प्रार्थी को अपने रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड, मूल प्रमाण पत्र आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र सहित 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला 28 को
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि राजकीय आईटीआई के प्रांगण में 28 जनवरी को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, सोलर तकनीशियन, आरएसी, ट्रैक्टर मैकेनिक से पास विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में एल्पेक्स सोलर लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के अधिकारी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट के लिए चयन करेंगे। आईटीआई पास छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष तक हो वह भाग ले सकते हैं।