फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेशनेलाइजेशन पॉलिसी के विरोध में कर्मियों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा

Wed, 13 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को बड़ चौक स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान रेशनेलाइजेशन पॉलिसी के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ब्रांचों की आम सभाएं बुलाई जाएंगी। 20 अगस्त को तीनों विभागों सिंचाई, पब्लिक हेल्थ और बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता के कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 6 सितंबर को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के भिवानी आवास पर और 13 सितंबर को पब्लिक हेल्थ व बीएंडआर मंत्री रणवीर गंगवा के हिसार आवास पर रेशनेलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने कहा कि कर्मचारी सरकार की इस पॉलिसी का कड़ा विरोध और निंदा करते हैं। बैठक में राज्य उपप्रधान सूरजभान जटासरा, राज्य संगठन सचिव सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें