फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कूड़ा प्वाइंट साफ कराने पर भड़के कर्मचारी, आदेशों की प्रतियां फूंकीं

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते नगर पालिका एवं फायर कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। सफाई व दमकलकर्मियों की हड़ताल 28वें दिन भी जारी रही। बुधवार को प्रशासन ने शहर के मुख्य कूड़ा प्वाइंट से कूड़े का उठान कराया। सरकार के आदेशों से गुस्साए कर्मचारियों ने नगर परिषद के समक्ष धरना देकर आदेशों की प्रतियां फूंकीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर परिषद के समक्ष धरने पर जुटे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से वहां बेसहारा पशु मंडराते रहते हैं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में फैले कचरे के कारण दुकानदार भी परेशान हैं।
बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़े का उठान कराकर कचरा प्वाइंट साफ कराए। वहीं रात के अंधेरे में लोग सूखे कचरे में आग लगा रहे हैं। इससे उठने वाला धुआं आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार संवाद का रास्ता अपनाने के बजाय फायरकर्मियों को निलंबित करने और कानूनी कार्रवाई का खौफ दिखाकर आंदोलन को कुचलने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें