फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन दिन से लगे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नहीं हुआ लिकेज का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। देवसर चुंगी रेलवे फाटक के समीप मुख्य पाइप लाइन की लिकेज के समाधान के लिए तीन दिनों तक जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी काम पर जुटे रहे, लेकिन अभी तक पूरी तरह से समस्या का समाधान नहीं हुआ। लीकेज के कारण पानी भी व्यर्थ में बहता रहा वहीं करीब आधे शहर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

लोहारू रोड देवसर चुंगी से अनाज मंडी की तरफ मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गई है। जिसके समाधान के लिए तीन दिन से लगातार जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी काम पर लगे हैं वहीं सोमवार को तो फाटक की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद किया गया था। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही थी। मंगलवार को भी मुख्य लाइन की लीकेज पूरी तरह से ठीक नहीं हुई। मुख्य पाइप लाइन की लीकेज के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में भी शहरी बूस्टरों से पानी का पूरा प्रेशर नहीं छोड़ा जा रहा है, क्योंकि लीकेज की जगह पर मुख्य पाइप लाइन फटने का खतरा बना है। इस वजह से शहर की कई कालोनियों में टेल पर लगने वाले घरों तक पिछले आठ दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से लोगों में भी खासी दिक्कत बनी है। नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर भी शहरवासियों की शिकायतों के ढेर लगे हैं, वहीं विधायक के समक्ष भी कॉलोनी वासियों ने शिकायत दी है। लोगों का कहना है कि एक हिस्से में बनी लीकेज के कारण आधा शहर प्यास से जूझ रहा है। जबकि जनस्वास्थ्य विभाग को चाहिए था कि समय रहते पूरे संसाधनों के साथ लीकेज का पता लगाकर उसका तत्परता से निदान करते। वहीं लोहारू रेलवे फाटक के पास भी एक सप्ताह से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी डेरा डाले हुए हैं, जहां गहरा गड्ढा खोदकर लीकेज को दुरुस्त किए जाने का काम चल रहा है।
जनस्वास्थ्य शहरी पेयजल शाखा के कनिष्ठ अभियंता सचिन ने बताया कि लीकेज ठीक कर दी गई है। लाइन को जांचने का काम चल रहा है। शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें