फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कैरू सीएचसी में गैरहाजिर मिले कर्मचारी, नए भवन में क्लीनिकल काम शुरू करने के दिए आदेश

Sat, 19 Aug 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिविल सर्जन ने लगातार दूसरे दिन भी शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं जांचीं। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने शुक्रवार को कैरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर निरीक्षण के दौरान 60 फीसदी स्टाफ गैरहाजिर मिला। सीएमओ ने नए भवन में क्लीनिकल काम शुरू किए जाने के भी स्टाफ सदस्यों को आदेश दिए।
विज्ञापन

वहीं दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की भी सिविल सर्जन ने जांच की तो पाया कि 150 प्रकार की दवाइयां हैं, मगर इन्हें यहां डिस्पले नहीं किया गया। जिस पर सिविल सर्जन ने सीएचसी के अंदर दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी डिस्पले किए जाने के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने सुबह कैरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैर हाजिर मिले कर्मचारियों को जवाब-तलब भी किया है। वहीं सीएचसी के अंदर दवाइयों व मरीजों के लिए व्यवस्थाएं भी जांचीं। इसमें पाया कि दवाईयों की लिस्ट तो बनी हैं, मगर इसे डिस्पले नहीं किया गया है। सीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य ने वहां तैनात स्टाफ को यह भी आदेश दिया कि नए भवन में क्लीनिकल काम भी शुरू किया जाए, ताकि मरीजों को यहां बेहतर सुविधा मिले।
विज्ञापन

दरअसल, नए भवन में कार्यालय के अलावा स्टोर व अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि वहां पर क्लीनिकल सुविधा अभी शुरू नहीं की गई थी। वहीं सीएमओ ने सीएचसी के बाद गांव बिजना और लेंघा के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर पहुंचकर भी स्वास्थ्य सुविधाएं जांचीं और वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
एक ही समय में दो जगह कैसे दें ड्यूटी: डॉ मोनिका शर्मा
पीएचसी दिनोद की मेडिकल आफिसर डॉ मोनिका शर्मा ने बताया कि उनको कैरू सीएचसी का भी चार्ज मिला हुआ है। इसके अलावा उनकी गायनी ओटी में भी ड्यूटी दी गई है। एक ही समय में वो दो जगह कैसे ड्यूटी दे सकती हैं। कैरू सीएचसी में उनकी सोम, बुध और शुक्रवार को ड्यूटी होती है वहीं नागरिक अस्पताल की गायनी ओटी में मंगलवार और वीरवार को ड्यूटी लगी है। जबकि शनिवार को दिनोद पीएचसी में ड्यूटी है। वीरवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान वह पीएचसी दिनोद के बजाय गायनी ओटी नागरिक अस्पताल में ड्यूटी दे रही थी। जबकि वहां उन्हें गैरहाजिर दिखाया गया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य कहना है कि पीएचसी दिनोद की एमओ डॉ मोनिका शर्मा को निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिली एमओ को नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब उन्हें निर्धारित अवधि में देना होगा।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच के लिए औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। कैरू सीएचसी पर औचक निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखी हैं, करीब 60 फीसदी स्टाफ यहां गैर हाजिर मिला है। जिस पर जवाब-तलब किया गया है। वहीं नए भवन में क्लीनिकल काम किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें