फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर बंद होने के बावजूद बिजली कर्मचारी को लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
10 करंट से युवक की मौत मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बिचला बाजार में बिजली लाइन ठीक करने के दौरान शनिवार सुबह अनुबंध आधार पर लगे बिजली कर्मचारी को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्वर बंद था, इसके बावजूद अर्थिंग तार में करंट आया। हादसे की सूचना पर खासी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक पार्षद ईश्वर मान का परिवार में भतीजा था। बिजली निगम की ओर से परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी गई। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। गांव तालू निवासी 28 वर्षीय असिस्टेंट लाइन मैन संदीप मान बिचला बाजार में चुहड़सिंह की बाजारी के पास बिजली के तार ठीक कर रहा था। अचानक ही उसे करंट लगा और वह गिर गया। बताया जाता है कि संदीप सीढी के सहारे तार के दो सिरों को जोड़ रहा था और करंट लगने के बाद करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया। गंभीर हालत में साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां दोपहर के समय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसान संदीप वर्ष 2016 से बिजली विभाग में डीसी रेट पर एसए की पोस्ट पर लगा था। करीबन तीन महीने पहले एएलएम की पोस्ट पर पदोन्नति हुई थी। हादसे की सूचना पर खासी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के छोटे भाई दीपक ने बताया कि मृतक संदीप अविवाहित था। वह तीन भाई-बहन है। जिनमें संदीप दूसरे नंबर का था। दीपक भी आईटीआई करके बिजली मिस्त्री का काम करता है। जबकी उसने पिता सतबीर खेतीबाड़ी करतेे है। पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि संदीप उसका परिवार में ही भतीजा था और काफी मेहनती थी। दिनोद गेट चौकी से जांच अधिकारी दिनोद चौकी इंचार्ज एएसआई दशरथ ने बताया कि संदीप बिजली के तार के सिरे जोड़ रहा था। बिजली को लाइन काट रखी थी। अचानक बैक करंट लगने वह 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया। जिससे करंट लगने व सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया मोत की कार्रवाई की है।
संदीप काफी मेहनती था। लाइन पर कार्य करने के दौरान सर्वर बंद करवा दिया था। अचानक ही तार में करंट आया। हो सकता है कि इन्वर्टर या जनरेटर के कारण करंट बैक आया है। उसके पास किट भी थी और गलब्ज भी पहने हुए था। उसका प्लास कलाई के पास हाथ को छू गया। जिस कारण यह हादसा हुआ। बिजली निगम के नियमानुसार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को दी गई है। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत भी परिवार की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम भिवानी

10ए मृतक एएलएम संदीप का फाइल फोटो ।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें