लोहारू। कस्बे में विद्युत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 21 व 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि 33 केवी आरडीएसएस स्कीम के तहत नई 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दादरी मोड़ से एसडीएम कार्यालय तक 150 एमएम का नया तार आधुनिक टावरों के ऊपर खींचा जाएगा। गोशाला क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जाएगी। इसके साथ-साथ 11 केवी लोहारू अर्बन एवं सिटी फीडर पर पुराने 50 एमएम तार को हटाकर नया 80 एमएम एवं 100 एमएम का तार लगाया जाएगा। वहीं 100 केवीए, 63 केवीए एवं 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों की मेंटेनेंस का कार्य भी सुनिश्चित किया गया है।