फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों सहित कई गांवों में रातभर रहा ब्लैक आउट

Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली फाल्ट के चलते लगातार दूसरे दिन भी शहर की कॉलोनियों सहित आस-पास के गांवों में भी शुक्रवार पूरी रात ब्लैक आउट रहा। बीते दो दिनों से लगातार  रातभर गुल रही बिजली से उपभोक्ताओं के साथ-साथ निगम के अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए हैं। शुक्रवार रात हुई बरसात के दौरान अचानक पावर हाउस के बिजली फीडर ब्रेक डाउन कर गए और क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बरसात के कारण कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने में भी नाकाम रहें। शुक्रवार रात से गुल कुछ गांवों की बिजली सप्लाई शनिवार दोपहर तक बहाल हो पाई तो शहरी कॉलोनियों की सप्लाई बहाल होने में शाम तक का समय लग गया। वहीं, शनिवार सुबह अचानक हब ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से अधिकारियों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को फाल्ट आने के चलते शहर के तीन फीडर ब्रेक डाउन कर गए और इनके कारण बिजली सप्लाई गुल हो गई। रात से ही हो रही झमाझम बरसात के कारण निगम कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त नहीं कर पाएं। हालांकि देर रात ही निगम कर्मचारियों ने फाल्ट का पता लगा लिया था। इससे पहले वीरवार रात को भी पावर हाउस ट्रिप करने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी, जिसे बहाल करने में निगम कर्मचरियों को करीब 20 घंटे का समस लगा था।

हब ट्रांसफार्मर दे गया जवाब
रेलवे रोड स्थित पावर हाउस में लगे हब ट्रांसफार्मर में शनिवार सुबह अचानक फाल्ट आ गया। इसके बाद इससे जुड़े सभी फीडरों की बत्ती गुल हो गई। मेन ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से निगम के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय से संपर्क साधा। सूत्रों की मानें तो वहां से बात न बनने पर रेवाड़ी की टीम से बातचीत की गई। वहां से गाइड लाइन मिलने के बाद स्थानीय कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढने शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में सफलता मिली। ट्रांसफार्मर की रिले का एक पेंच ढीला था जिसे दुरुस्त कर कर्मचारियों ने बिजली
विज्ञापन

सप्लाई को बहाल कर दिया।

इन गांवों व कॉलोनियों की दूसरे दिन भी घंटों गुल रही बिजली
चंपापुरी फीडर, गांधी नगर, प्रेम नगर, हीरा चौक, धिकाड़ा रोड की बिजली सप्लाई शुक्रवार रात व शनिवार दिन में कई घंटे गुल रही। वहीं रावलधी फीडर से जुड़े गांव समसपुर, रावलधी की बिजली शुक्रवार रातभर गुल रही। इन गांवों की बाधित हुई बिजली सप्लाई शनिवार सुबह करीब दस बजे जाकर बहाल हो पाई। इस दौरान करीब 10 घंटे यहां करंट गायब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें