फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिजली मंत्री पर वादाखिलाफी के आरोप लगा कर अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के एसई कार्यालय में ज्ञापन देते ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने सर्कल सचिव राजेश सांगवान की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 11 केवी फीडरों को फ्रेंचाइजी पर देने का विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भाजपा सरकार व बिजली मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने का संचालन राज्य कमेटी सदस्य धर्मबीर भाटी ने किया। धरने में तोशाम बवानीखेड़ा, सिवानी, बहल, लोहारू, ढिगावा, जूई, झोझू कलां, अटेला कलां, बाढड़ा, सांजरवास, दादरी, सिवानी के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
राज्य उप प्रधान लोकेश ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में हरियाणा सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन की घोषणा करेंगे। इससे पहले चार फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ की रैली में बिजली का तमाम कर्मचारी एनपीएस व बेरोजगारी के खिलाफ बहुत बड़ी रैली होने जा रही है। उसमें भाग लेकर तमाम बिजली कर्मचारी 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी जाएगें। धरने में रविंद्र यादव, मनजीत बेरवाल, पंकज सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें