फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के लिए उपभोक्ताओं को अभी 15 दिन और इंतजार करना होगा

Sun, 01 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं को 15 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। निगम ने इस बार चरखी दादरी में ही बिजली तैयार करने की पहल की है। पहले ये बिल हिसार में तैयार होते रहे हैं।
विज्ञापन

तीन महीने से नहीं मिले बिल
करीब तीन माह से उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में चार माह का बिल आने पर उपभोक्ताओं की जेब पर एक साथ मोटी मार पड़ने वाली है। चरखी दादरी बिजली निगम कार्यालय ने पिछले दिनों शहर में ही बिजली बिल तैयार करने का निर्णय लिया था। बिलों मेें लगातार बढ़ रही त्रुटियों व शिकायतों को देखते हुए निगम ने दादरी कार्यालय में पूरा डॉटा तैयार करने का काम शुरू किया, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर बिल भेजे जा सके। अब डॉटा फीड करने की पूरी प्रक्रिया होने को है।
पहले हिसार में तैयार होते थे बिजली बिल
चरखी दादरी के सभी प्रकार के बिजली बिल हिसार में तैयार होते थे। बिलों में एक बार त्रुटि हो जाने पर उसे ठीक करवाना उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्दी  का कारण बन जाता था। निगम अधिकारियों के लिए भी परेशानी बनी हुई थी। बिल संबंधी खामियों को  दूर करवाने के लिए कर्मचारियों को भी हिसार के चक्कर लगाने पड़ते रहे हैं। अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। बिजली बिल तैयार होने में अभी उपभोक्ताओं को 15 दिन और इंतजार करना होगा। उपभोक्ताओं को अब एक साथ चार माह का बिल मिलेगा। दुकानों के बिल अगले सप्ताह तैयार होने की संभावना निगम की ओर से जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बिजली बिल हर दो माह में भेजे जाने का प्रावधान है जबकि पहले यह बिल प्रति माह भेजे जाते थे। निगम ने हर माह का  झंझट खत्म करने के लिए  दो माह में बिल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::::::
अब उपभोक्ताओं को बिल संबंधी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। बिल संबंधी शिकायतें अब शहर में ही दूर हो जाएंगी।
जगदीश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें