फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709 ई पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग का पैर टूट गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार रतिराम नामक बुजुर्ग कस्बा ढिगावा मंडी के समीप वीके रिसोर्ट के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही ढिगावा ईआरवी पर तैनात ईएचसी अजय और एसपीओ सतीश मौके पर पहुंचे और घायल रतिराम को ढिगावा पीएचसी में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल रतिराम ने बताया कि वह पशु व्यापारी हैं और गांव कुड़लबास से पैदल ढिगावा मंडी की ओर आ रहे थे। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें